• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
कबीरधाम और भी
कवर्धा में प्रशांत साहू की पुलिस पिटाई से मौत, कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 सितम्बर 2024,  04:04 PM IST
  • 249
कवर्धा में प्रशांत साहू की पुलिस पिटाई से मौत, कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग
रायपुर । कवर्धा जिले के लोहारीडीह में जेल में बंद प्रशांत साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्रशांत के साथ बर्बरतापूर्वक पिटाई की थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का भी यही कहना है कि प्रशांत की मौत पुलिस की मारपीट का परिणाम है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस की कार्रवाई के कारण ही यह घटना हुई।Image after paragraph कांग्रेस ने इस मामले में तत्काल न्यायिक जांच की मांग की है और गृहमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की है। शुक्ला ने कहा कि कवर्धा में पुलिस की लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की हत्या हुई है और पुलिस अपनी निरंकुशता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे गांव को आरोपी बनाकर पुलिस ने अमानवीय यातनाएं दीं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की पुलिस बर्बरता की सीमा पार कर चुकी है और अब समय आ गया है कि इस पर ठोस कार्रवाई की जाए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter