• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
कोरिया में एविएन इन्फ्लूएंजा (H5N1) की पुष्टि, प्रशासन ने नष्ट किए 24 हजार से अधिक मुर्गे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 अप्रैल 2025,  08:57 PM IST
  • 1691
कोरिया जिले के शासकीय हेचरी सेंटर बैकुण्ठपुर में एविएन इन्फ्लूएंजा (H5N1) का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर जिला स्तरीय काम्बेक्ट टीम ने प्रभावित क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया है।

कोरिया: एविएन इन्फ्लूएंजा (H5N1) का मामला, प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
29 मार्च को शासकीय हेचरी सेंटर से 5 मुर्गियों के रक्त नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे गए थे। 31 मार्च को प्राप्त रिपोर्ट में H5N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद कलेक्टर की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संक्रमित मुर्गियों और अन्य पक्षियों को नष्ट करने का निर्णय लिया गया।

इस कार्रवाई के तहत कुल 24,087 मुर्गियों, 9,998 चूजों, 2,448 बटेरों और 19,095 अंडों को नष्ट किया गया। साथ ही, शासकीय हेचरी से मुर्गी और बटेर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नेजल स्वाब और सर्वे:
1 अप्रैल को हेचरी के कर्मचारियों से 20 नेजल स्वाब के नमूने लेकर परीक्षण के लिए एम्स रायपुर भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में सर्वे अभियान चलाया। अब तक 136 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 346 लोग सर्दी और खांसी जैसे लक्षणों के साथ पाए गए हैं।

एहतियाती कदम:
प्रशासन ने पोल्ट्री उत्पादों से संपर्क में आए लोगों को हाथ धोने और किसी भी लक्षण के प्रकट होने पर चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी है। एविएन इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए ओसिल्टामिविर और अन्य जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए मांग भेजी जा रही है।

अपील:
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बीमारी से बचाव के सभी निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। जिला प्रशासन ने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।

चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह
पोल्ट्री उत्पादों से संपर्क में आए लोगों को बार-बार हाथ धोने और किसी भी लक्षण के मामले में नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

आवश्यक दवाइयां और टेस्टिंग सामग्री
एविएन इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए ओसिल्टामिविर और अन्य जरूरी टेस्टिंग सामग्री की आपूर्ति के लिए डिमांड भेजी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को इस बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, अधिकारियों और आम नागरिकों से निवेदन किया गया है कि किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। जिला प्रशासन ने सभी वर्गों से सहयोग करने की अपील की  है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter