• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
पुलिस अधिकारियों द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अप्रैल 2025,  02:12 PM IST
  • 1788
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन चाहे किसी भी अधिकारी द्वारा हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

रायपुर // छत्तीसगढ़ में मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन के मामलों में पुलिस व प्रशासन में पदस्थ अधिकारियों व लोकसेवकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) संजय शर्मा ने एक पत्र जारी किया है।Image after paragraph

क्या है मामला:

सूचना का अधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंदरचंद सोनी द्वारा जिला दुर्ग से शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कई वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों में नियमों का उल्लंघन करते हुए लाल-नीली बत्ती, अपारदर्शी काली फिल्म और पदनामों की बड़ी-बड़ी पट्टियां लगाई जा रही हैं।

क्या हैं निर्देश:

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि ऐसे सभी मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, जिन वाहनों में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन पाया जाता है, उनके मालिकों, चालकों व उपयोगकर्ताओं पर भी तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।@GI@

कानून का पालन अनिवार्य:

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन चाहे किसी भी अधिकारी द्वारा हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संलग्न विवरण:

यह पत्र नवा रायपुर अटल नगर से 27 फरवरी 2025 को जारी किया गया। प्रतिलिपि समस्त पुलिस महानिरीक्षक रेंज (छत्तीसगढ़) एवं इंदरचंद सोनी को सूचनार्थ भेजी गई है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter