• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नगर की चौपाटी का निरीक्षण करने पहुंचा खाद्य प्रशासन अमला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अप्रैल 2025,  10:57 PM IST
  • 1728
नगर की चौपाटी का निरीक्षण करने पहुंचा खाद्य प्रशासन अमला

खाद्य सामग्री की जाँच के लिए नमूने भेजे प्रयोगशाला
बालाघाट
। कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन अमले की सक्रियता बरकरार है। ज्ञात हो जिला प्रशासन द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर हाकर पर विशेष अभियान के अंतर्गत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को अभिहीत अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में खाद्य अमले द्वारा वारासिवनी एसडीम ऑफिस के बगल में स्थित चौपाटी का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चाट नेपाली मोमोज शिवालय चाट सेंटर, माँ भवानी चाट चाउ माउ चाउमिन आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अमले द्वारा निरीक्षण के दौरान मंचूरियन राइस एवं मंचूरियन फ्राइड राइस तथा पानी पुरी का पानी आदि के नमूने जांच के लिये लिए गए। इसके साथ ही फेरी कर चाट गुपचुप का व्यवसाय करने वालों को विशेष रूप से साफ स्वच्छता रखरखाव एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान खाद्य अमले ने अनियमिता पर नोटिस भी जारी किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter