• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
"धमाके नहीं, नियम चलेंगे"- कवर्धा पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध बुलेट साइलेंसरों पर चला बुलडोजर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अप्रैल 2025,  11:06 PM IST
  • 954
"धमाके नहीं, नियम चलेंगे"- कवर्धा पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध बुलेट साइलेंसरों पर चला बुलडोजर

कवर्धा। जिले में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनजीवन को परेशान करने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 04 अप्रैल 2025 को कबीरधाम जिला मुख्यालय में दोपहिया वाहनों में लगे अवैध 27 मोडिफाइड बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP)  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं यातायात प्रभारी उप। निरीक्षक अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई।
इन मोडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग कर कुछ शरारती तत्व जानबूझकर तेज आवाज करके आम नागरिकों विशेषकर बुजुर्गों, विद्यार्थियों, मरीजों और महिलाओं को परेशान कर रहे थे। ये साइलेंसर न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि ध्वनि प्रदूषण के बड़े स्रोत भी हैं।
-"छपरी स्टाइल" अब नहीं चलेगा..
कबीरधाम पुलिस ऐसे तथाकथित स्टाइलिश और स्टंटबाज युवाओं को साफ संदेश देती है कि सड़कों पर स्टंट, तेज आवाज में बुलेट दौड़ाना और कानून की धज्जियां उड़ाना अब नहीं चलेगा। 
जो भी वाहन चालक अपने वाहनों में अवैध मोडिफिकेशन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वाहन जब्ती, चालान, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्यवाहियां की जाएंगी।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में "नो टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने बच्चों को समझाएं, स्टाइल के नाम पर समाज में शोर मचाना फैशन नहीं, अपराध है। जिला कबीरधाम पुलिस शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कटिबद्ध है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter