• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
बार बार झूठा श्रेय न ले महापौर- कांग्रेस पार्षद दल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अप्रैल 2025,  08:41 PM IST
  • 248
बार बार झूठा श्रेय न ले महापौर- कांग्रेस पार्षद दल

दुर्ग// शिवनाथ नदी मुक्ति धाम रोड का पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और माननीय पूर्व विधायक अरुण वोरा के समय रोड का भूमि पूजन हुआ था उक्त रोड के प्रस्ताव में सीमेंटीकरण, डिवाइडर,लाइट,डामरीकरण, सारे काम उसमें प्रस्ताव में थे वहां पर बार-बार झूठा श्रेय देने के लिए रोड का भूमि पूजन कर रही है नगर निगम में शासन से पैसा तो ला नहीं पा रही है पुराने कामों का जिनका भूमि पूजन हो चुका है उन कार्यों का बार-बार भूमि पूजन कर रही है

कांग्रेस पार्षद दल ने कहा है कि इस तरह की हरकत बंद करे और विकास कार्य के लिए शासन से फंड लाए जिससे शहर का विकास कार्य चालू हो जाए आज स्थिति ये है कि सारे पार्षद परेशान है कि उनके वार्ड में काम नहीं हो रहे है।पुराने काम को छोड़ नए काम के लिए फंड लाए मांग करने वालों में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल,आर एन वर्मा,दीपक साहू, भास्कर कुंडले,मनीष बघेल, अश्विनी निषाद,रुबीना हमीद खोखर,नीरा खिचड़िया,रेखा बंजारे,पायल पाटिल,मनीषा सोनी


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter