• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
इंदौर में बोलीं पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर – "हिंदुओं पर हो रहे हमलों का जवाब देना होगा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मई 2025,  07:22 PM IST
  • 123
इंदौर में बोलीं पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर – "हिंदुओं पर हो रहे हमलों का जवाब देना होगा

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | इंदौर

पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को इंदौर में एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयान से सियासी हलचल मचा दी। करणी सेना की पराक्रम यात्रा में शामिल होने पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “पहलगाम में हिंदुओं की जाति पूछकर, धर्म पूछकर, उनकी परीक्षा लेकर बहनों और माताओं का सुहाग उजाड़ा गया है। यह एक सीधा आतंकवादी हमला था, जिसे हम कहेंगे कि यह मुसलमानों ने हिंदुओं पर आक्रमण किया है।”

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि अगर इस तरह के हमले होते हैं, तो “हिंदुओं को भी जवाब देना होगा। मुसलमान आतंकवादियों पर हिंदू भी आक्रमण करें – यह हमारा आह्वान है।” इस दौरान मंच पर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

"आज भी देश को तोड़ने की कोशिशें जारी"

साध्वी प्रज्ञा ने देश की वर्तमान परिस्थितियों की तुलना मुगलकाल से करते हुए कहा कि “जिस तरह से कभी मुगलों से युद्ध हुआ था, वैसी ही स्थिति आज फिर खड़ी हो गई है। उस दौर में भी देश को तोड़ने की कोशिशें हुई थीं और आज भी कुछ ताकतें वैसा ही कर रही हैं। हमें एकजुट होकर ऐसे षड्यंत्रों का मुकाबला करना होगा।”

 

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थक इसे हिंदू जागरण की पुकार बता रहे हैं, वहीं आलोचक इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बयान मान रहे हैं।


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
80405062025142120300x250webbanner-bastar02.png
RO. NO 13220/ 68
62005062025142047300x250webbanner-bastar03.png
RO. NO 13220/ 68
26205062025141922300x250webbanner-bastar01(1).png
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter