• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
बिश्नोई महासभा विवाद में बड़ा फैसला: कुलदीप बिश्नोई को पद से हटाने का निर्णय रद्द
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जून 2025,  09:25 PM IST
  • 2020
बिश्नोई महासभा विवाद में बड़ा फैसला: कुलदीप बिश्नोई को पद से हटाने का निर्णय रद्द

मुरादाबाद/नई दिल्ली | अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा से जुड़ा आंतरिक विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोसायटीज के सहायक रजिस्ट्रार ने भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई को महासभा के संरक्षक पद से हटाने और ‘बिश्नोई रत्न’ सम्मान वापस लेने के निर्णय को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है।

यह निर्णय महासभा में लंबे समय से चल रहे नेतृत्व विवाद के बीच आया है। सहायक रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया है कि उस समय महासभा के तत्कालीन प्रधान देवेंद्र बूड़िया द्वारा लिए गए सभी निर्णयों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। इनमें कार्यकारिणी को भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति सहित अन्य सभी फैसले शामिल हैं।

यह फैसला कुलदीप बिश्नोई और उनके समर्थकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, वहीं देवेंद्र बूड़िया गुट के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

संरक्षक पद यथावत, 'बिश्नोई रत्न' सम्मान भी बरकरार
सहायक रजिस्ट्रार के आदेश के बाद अब कुलदीप बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद पर यथावत बने रहेंगे और उन्हें पूर्व में प्राप्त 'बिश्नोई रत्न' सम्मान भी वापस नहीं लिया जाएगा।

संगठन में स्थिरता की उम्मीद
इस निर्णय के बाद महासभा में संगठनात्मक स्थिरता की संभावना बढ़ी है। कई वरिष्ठ सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि अब संगठन को आंतरिक विवादों से ऊपर उठाकर समाज सेवा की दिशा में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter