• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
बेंगलुरु भगदड़- कर्नाटक सरकार ने RCB को जिम्मेदार ठहराया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जुलाई 2025,  03:08 PM IST
  • 1830
बेंगलुरु भगदड़- कर्नाटक सरकार ने RCB को जिम्मेदार ठहराया

 

4 जून को IPL में 18 साल बाद RCB के जीतने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। - Dainik Bhaskar

4 जून को IPL में 18 साल बाद RCB के जीतने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री डे परेड पर हुई भगदड़ को लेकर कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई। रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया है। इसमें कोहली का भी जिक्र है।

कर्नाटक सरकार ने कहा है कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मची। जिसमें 11 लोगों की जान गई और 50 घायल हुए।

हालांकि सरकार ने यह भी कहा कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ जाती।

सरकार ने 15 जुलाई को हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने कोर्ट में कहा था कि वे रिपोर्ट को गोपनीय रखना चाहते हैं लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसी गोपनीयता के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है।

वहीं, कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने कहा, 'जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, तो यह विभाग की जिम्मेदारी होती है और निश्चित रूप से चूक हुई है... युवा जानें गई हैं और हम इसे आसानी से नहीं ले सकते और हम कुछ कार्रवाई करेंगे...'

रिपोर्ट के 4 मुख्य पॉइंट...

1. RCB ने परेड की सूचना पुलिस को दी, अनुमति नहीं ली रिपोर्ट के मुताबिक, RCB ने 3 जून को टीम के 18 साल बाद IPL खिताब जीतने पर पुलिस को विक्ट्री परेड की सूचना दी, लेकिन यह सूचना अनुमति मांगने के बजाय केवल जानकारी थी। जबकि, कानून के तहत ऐसे आयोजनों के लिए कम से कम सात दिन पहले अनुमति लेना जरूरी है। RCB ने ऑफिशियल अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया। पुलिस को भीड़ की संख्या, व्यवस्था, या संभावित समस्याओं की जानकारी नहीं दी गई, इसलिए अनुमति नहीं मिली।

2. बिना पुलिस की सलाह के सार्वजनिक निमंत्रण रिपोर्ट में कहा गया है कि RCB ने 4 जून को सुबह 7:01 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ्री एंट्री की घोषणा की और लोगों को विधान सभा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सुबह 8 बजे एक और पोस्ट की गई और 8:55 बजे विराट कोहली का एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु के लोगों और RCB प्रशंसकों के साथ उत्सव की बात कही गई। दोपहर 3:14 बजे, RCB ने पहली बार फ्री पास की जानकारी दी, जो पहले स्पष्ट नहीं थी।

4 जून को RCB ने विराट कोहली का वीडियो पोस्ट किया था। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में इसी पोस्ट का जिक्र किया गया है।

4 जून को RCB ने विराट कोहली का वीडियो पोस्ट किया था। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में इसी पोस्ट का जिक्र किया गया है।

3. तीन लाख से ज्यादा लोग जुटे जो स्टेडियम की कैपेसिटी से अधिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RCB की इन पोस्ट्स को 44 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जिसके कारण 3 लाख से अधिक लोग जमा हो गए। बेंगलुरु मेट्रो (BMRCL) के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन 9.66 लाख लोगों ने मेट्रो का उपयोग किया, जो सामान्य दिनों के 6 लाख की तुलना में बहुत ज्यादा था। भीड़ न केवल स्टेडियम के आसपास, बल्कि HAL हवाई अड्डे से ताज वेस्ट एंड तक 14 किमी के रास्ते पर भी थी, जहां टीम उतरी थी।

दोपहर 3 बजे के आसपास, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भीड़ अचानक बढ़ गई। स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000 है, लेकिन 3 लाख लोग जमा हो गए। RCB की देर से की गई पास वाली घोषणा ने भ्रम और गुस्सा पैदा किया। आयोजकों की ओर से गेट समय पर और व्यवस्थित तरीके से नहीं खोले गए, जिसके कारण भीड़ ने गेट नंबर 1, 2 और 21 तोड़ दिए। गेट नंबर 2, 2A, 6, 7, 15, 17, 18, 20 और 21 पर भगदड़ की स्थिति बनी। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

4. परेड क्यों नहीं रोकी गई? रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इसलिए, आयोजन को पूरी तरह बंद करने के बजाय, इसका समय कम किया गया और निगरानी बढ़ाई गई। यह निर्णय लोगों की ज्यादा संख्या और सूचना के अभाव को ध्यान में रखकर लिया गया, ताकि बड़े पैमाने पर दंगे या हिंसा से बचा जा सके।

4 जून को RCB की विक्ट्री परेड के दौरान मची थी भगदड़ 4 जून को बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2025 खिताब जीतने की खुशी में विक्ट्री परेड निकाली गई।

स्टेडियम में घुसने की कोशिश में कई लोगों ने दीवार फांदने की कोशिश की। एंट्री गेट पर हजारों की भीड़ मौजूद थी। सड़क पर लाखों लोग जमा थे। इस दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हुए थे।

4 जून को विक्ट्री परेड के अलावा राज्य विधानसभा में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया था।

4 जून को विक्ट्री परेड के अलावा राज्य विधानसभा में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया था।

सस्पेंड सीनियर IPS बहाल हो चुके हैं बेंगलुरु भगदड़ केस में सस्पेंड IPS विकास कुमार को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने बहाल कर दिया था। CAT ट्रिब्यूनल ने कहा कि हादसे के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जिम्मेदार है। CAT ने कहा, "पुलिस भगवान या कोई जादूगर नहीं है। पुलिस को व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता तो उससे भारी भीड़ को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। RCB ने विक्ट्री परेड से पहले पुलिस से परमिशन नहीं ली। अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी पोस्ट की, जिसके चलते भीड़ इकट्ठा हो गई। 5 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए फ्रेंचाइजी ही जिम्मेदार है।" इस केस में IPS अधिकारी विकास कुमार को सस्पेंड किया गया था।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter