• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
गरियाबंद और भी
ओडिशा बॉर्डर पर नक्सल डंप बरामद, सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 जुलाई 2025,  05:43 PM IST
  • 997
ओडिशा बॉर्डर पर नक्सल डंप बरामद, सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

गरियाबंद । गरियाबंद जिले से सटे ओडिशा के नुआपड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। 25 जुलाई को नक्सल विरोधी अभियान के तहत, बोडेन थाना क्षेत्र के काटफाड़ और छातापानी के जंगलों में डीवीएफ (डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियरी फोर्स) और सीआरपीएफ की डी/19 बटालियन की संयुक्त टीम ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान, सुरक्षाबलों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और सामग्री के बड़े डंप की बरामदगी हुई।
बरामद सामग्रियों में ये है शामिल
एक देशी बंदूक और 24 राउंड कारतूस, 10 जिलेटिन स्टिक और 3 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, लगभग 50 ग्राम गन पाउडर, 2 सोलर प्लेट, वॉकी-टॉकी और मोबाइल चार्जर, वायर कटर, इलेक्ट्रिक टेस्टर, 6 वोल्ट बैटरी, वोल्ट मीटर, दो बंडल इलेक्ट्रिक वायर, इन्वर्टर चार्जर बॉक्स, ब्लूटूथ हेडफोन, गुलेल (कैटापल्ट), रस्सी, सब्जी काटने का स्लाइसर, चप्पल, जूते, छतरियां, कैंची, चाकू, घड़ी, नेल कटर, राशन, बर्तन, दवाइयां, महिलाओं के कॉस्मेटिक्स और अंडरगारमेंट्स है।
नुआपड़ा के पुलिस अधीक्षक जी. आर. राघवेंद्र ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की और इसे खुफिया इनपुट पर आधारित सफल कार्रवाई बताया। बरामद सामग्रियां यह संकेत देती हैं कि यह डंप वामपंथी उग्रवादियों के उपयोग के लिए तैयार किया गया था।
नक्सली गतिविधियों पर तगड़ा हमला
सूत्रों के मुताबिक, यह इलाका छत्तीसगढ़ सीमा से मात्र 10-15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पूर्व में खूंखार नक्सली चलपति इस क्षेत्र में डिवीजन कमेटी की गतिविधियों की निगरानी करता था। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण यह क्षेत्र नक्सलियों के लिए लंबे समय तक सुरक्षित पनाहगाह रहा। सुरक्षाबल अब इस इलाके में लगातार सक्रिय हैं और नक्सलियों के छिपने के सभी ठिकानों को एक-एक करके उजागर किया जा रहा है। इस ताजा सफलता को नक्सली नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter