• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
ग्वालियर में गिरवी मकान बेचा,10 लाख रुपए हड़पे:फाइनेंस कंपनी ने खाली कराकर सील किया मकान, पुलिस ने दर्ज किया केस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अगस्त 2025,  09:34 PM IST
  • 1137
ग्वालियर में गिरवी मकान बेचा,10 लाख रुपए हड़पे:फाइनेंस कंपनी ने खाली कराकर सील किया मकान, पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्वालियर में एक दंपती ने फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखे अपने मकान का सौदा कर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। मकान खरीदने और बेचने वालों के बीच अनुबंध के समय तय हुआ था कि मकान बेचने वाला ही लोन की राशि जमा करेगा पर ऐसा नहीं हुआ। लोन की राशि जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी ने खरीदार को निकालकर मकान को सील कर दिया। मामले में पुलिस ने विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के वायु नगर की है। ये मकान एवेन्यू कॉलोनी निवासी नीलम राठौर ने खरीदा है। राठौर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने आकाश देवोलिया एवं उसकी पत्नी चांदनी से एक मकान का सौदा 18 लाख में किया था। सौदा तय होने के समय आकाश देवोलिया ने हमें बताया कि इस मकान पर शुभम फाइनेंस कंपनी से 14 लाख रुपए का लोन है। आप 4 लाख मुझे दे देना और 14 लाख लोन के जमा कर देंगे।

उन्होंने बताया कि तय हुआ था कि 18 लाख देने के बाद मेरे नाम रजिस्ट्री करा दी जाएगी। बाद में आकाश ने कहा कि मैं ही सारी राशि फाइनेंस कंपनी को जमा कर दूंगा और अनुबंध करते हुए 10 लाख रुपए ले लिए। कुछ समय बाद शेष 8 लाख रुपए भी आकाश को दे दिए गए। इसके बाद आकाश ने मकान की पजेशन दे दी और कहा कि फाइनेंस कंपनी से एनओसी आने के बाद रजिस्ट्री करा देगा। हम परिवार सहित मकान में रहने लगे।

ऐसे चला मकान बेचने से खाली कराने तक का घटनाक्रम

  • मकान का अनुबंध दिसंबर 2024 में हुआ था।
  • खरीदने वाला परिवार 1 मई 2025 को मकान में रहने पहुंचा।
  • फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने 1 जुलाई 2025 को इस परिवार को घर से बाहर निकाला।
  • फरियादी ने जुलाई में शिकायत की। पुलिस ने मामला जांच में लिया।
  • पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ 6 अगस्त को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

फाइनेंस कंपनी ने सील किया मकान

मकान की रजिस्ट्री कराई जाती, इसके पहले ही फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आ गए और किस्त जमा न होने का कहकर घर से निकाल दिया। कंपनी ने मकान सील कर दिया है। कंपनी का कहना है कि लोन नहीं चुकाने पर मकान को जब्त कर नीलाम किया जाएगा। राठौर ने बताया कि कंपनी की कार्रवाई के बाद हमने आकाश देवोलिया से संपर्क किया तो पहले वह टहलाता रहा। फिर उसने उनका कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना

पुरानी छावनी थाने के टीआई संतोष यादव का कहना है कि

QuoteImage

पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter