• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
शतरंज चैंपियनशिप : अंडर-17 एवं अंडर 19 वर्ग में कोरबा के प्रभमन एवं रायपुर की तनिषा बने विजेता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अगस्त 2025,  08:19 PM IST
  • 738
शतरंज चैंपियनशिप : अंडर-17 एवं अंडर 19 वर्ग में कोरबा के प्रभमन एवं रायपुर की तनिषा बने विजेता

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं अतिथियों ने विजेता खिलाड़ीयो को किया पुरस्कृत
कोरबा। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन 20 से 22 अगस्त तक सीएसईबी सीनियर क्लब, कोरबा में किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी जिला शतरंज संघ, कोरबा को सौंपी गई थी तथा टूर्नामेंट के डायरेक्टर विनोद राठी रहे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबलों के बीच कई उभरते सितारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छग राज्य शतरंज संघ के महासचिव  विनोद राठी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती निर्मला राठी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया उसके पाश्चात् समापन एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन (उद्योग एवं श्रम, आबकारी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खेल मस्तिष्क की गहराई से जुड़ा हुआ है और इसमें धैर्य, एकाग्रता एवं रणनीति का विशेष महत्व है। जीत-हार खेल का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो हार से निराश न होकर उससे सीख लेकर और आगे बढ़ता है। प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि इस तरह का आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समिति के समर्पण को भी दर्शाता है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने शतरंज को जीवन प्रबंधन की कला बताते हुए कहा कि यह खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि सुश्री ऋतु चौरसिया राज्य मंत्री, भाजपा,  गोपाल मोदी जिला अध्यक्ष, भाजपा,  हितानंद अग्रवाल  एम.आई.सी. सदस्य, अजय विश्वकर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा,  दिनु पटेल खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा,  नौशाद खान ब्यूरो प्रमुख नवभारत उपस्थित रहे। जिला शतरंज संघ द्वारा अतिथियों का शाल, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। 

Image after paragraph

  प्रतियोगिता को सफल बनाने में  हिमांशु दास (डायरेक्टर एम. बी.डी. ग्राफिक्स) का अतिरिक्त सहयोग प्राप्त हुआ जिन्हों ने कठिन से कठिन कार्यों  में हमेशा तत्पर होके संघ के साथ खड़े रहे। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में प्रभमन सिंह मल्होत्रा (कोरबा), औजस्य मोहता (रायपुर), रियान्श कुमार चटर्जी (बस्तर) एवं दीपक सिंह (कोरबा) ने स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में तनिशा ड्रोलिया (रायपुर), राशी वारुडकर (राजनांदगांव), पारिधि लिल्हारे (दुर्ग) एवं अनिरुधि आनंद (रायगढ़) चयनित हुईं। अंडर-17 बालक वर्ग में प्रभमन सिंह मल्होत्रा (कोरबा) और औजस्य मोहता (रायपुर) ने बाजी मारी, वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में तनिशा ड्रोलिया (रायपुर) एवं राशी वारुडकर (राजनांदगांव) विजेता रहीं। कुल 12 खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
इसके अलावा विभिन्न वर्गों में भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंडर-15 बालक भौमिक सिंह चौहान (रायपुर), मयंक श्रीवास्तव (कोंडागांव) को सम्मानित किया गया। अंडर-13 बालक शब्द सोनी (कोरबा), हर्षित गुप्ता (रायपुर) विजेता बने। अंडर-11 बालक प्रांजल आहिरवार (रायपुर), अक्ष मिनज (रायपुर) ने खिताब जीता। अंडर-9 बालक सर्वेश लिल्हारे (दुर्ग), अक्षत राज डांगरे (सूरजपुर) विजेता रहे।

Image after paragraph

अंडर-7 बालक स्वस्तिक शर्मा (कोरबा), सानय लोधी (कोरबा) ने जीत दर्ज की। अंडर-15 बालिका यशिता नंदो (कोरबा), तामन्ना शर्मा (रायपुर) विजेता रहीं। अंडर-13 बालिका अदिति आदित्य (रायपुर), आराध्या तिवारी (रायपुर) ने खिताब जीता। अंडर-11 बालिका संजिवनी कुर्रे (मुंगेली), शिवांगी सोनी (कोरबा) विजेता रहीं। अंडर-9 बालिका हार्षिता कश्यप (कोरबा), सिद्धि सराफ (कोरबा) ने जीत दर्ज की। अंडर-7 बालिका आमंदी साय (जांजगीर-चांपा) विजेता रहीं। इस अवसर पर राज्य शतरंज संघ के सह-सचिव ईश्वर सिंह राजपूत, जिला शतरंज संघ के सचिवआर.एल.विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष एम.सी. सोनी, एल.एन. श्रीवास, कोषाध्यक्ष  प्रभाकर सिंह, देवेंद्र राठौर,  विमल मानिकपुरी, संत राम यादव,  मनोज साहू, आलोक क्षत्रिय, अजय कुमार ,  देवेंद यादव, तुहिन हलदर , सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं शतरंज प्रेमी उपस्थित रहे।आयोजन समिति ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं ।
         प्रतियोगिता का संचालन चीफ आर्बिटर अनीश अंसारी के मार्गदर्शन में हुआ। सहायक निर्णायक हर्ष शर्मा  (डिप्टी चीफ) शुभम बसोने, भावना जायसवाल, अनिल शर्मा, सुबोध सिंह,, हर्ष मालेकर, एस.एन. जायसवाल, ममता, आकांक्षा, सुरेश होता, प्रदीप मंडल एवं देवेन्द्र राठौर ने प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। मंच संचालन  एस के सोनी के द्वारा सम्पन्न हुआ एवं आभार प्रदर्शन विमल मानिकपुरी के द्वारा किया गया।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter