• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
24वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता: टॉपगन शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने मारी बाजी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 सितम्बर 2025,  04:35 PM IST
  • 1247
24वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता: टॉपगन शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने मारी बाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर माना शूटिंग रेंज में 24वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक चले इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे।

प्रतियोगिता में टॉपगन शूटिंग एकेडमी के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हुए सर्वाधिक पदक प्राप्त किये। वहीं आने वाली ईस्ट जोन प्रतियोगिता बिहार और ऑल इंडिया जी-वी. मावलंकर चैम्पियशिप के लिए क्वालिफाई किया। अपनी सफलता का श्रेय शूटरों ने अपने माता-पिता और अनुभवी कोच को दिया। विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, ब्रॉन्ज और सिल्वर मैडल हासिल किया। इनमें मुस्कान मलानी (गोल्ड), प्रीत आहुजा (गोल्ड), श्रब्दा वैष्णव (ब्रॉन्ज), आयुष अग्रवाल (गोल्ड), लक्ष्य सोनी (सिल्वर), आध्या सिंह (गोल्ड), नमन बरगट (गोल्ड), ओम गुप्ता (गोल्ड), ईशात साहू (गोल्ड) वान्या त्रिपाठी (सिल्वर), वीरभद्र ठाकुर (ब्रॉन्ज) वहीं विक्रम सिंह बघेल (गोल्ड) और त्रिलोचन साहू (ब्रॉन्ज) मैडल प्राप्त किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter