• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
कोंडागांव और भी
आलमेर गांव में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 सितम्बर 2025,  08:54 PM IST
  • 545
आलमेर गांव में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोण्डागांव । कोंडागांव के उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के आलमेर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे गाँव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान संतलाल और युवती की कांति के रूप में हुई है। दोनों बालिग थे और उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। सोमवार शाम से दोनों लापता थे, और बुधवार सुबह उनके शव एक ही पेड़ पर लटके मिले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद, उरंदाबेड़ा पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए फरसगाँव अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। दोनों ने एक ही साड़ी का इस्तेमाल करके खुदकुशी की।
पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस दर्दनाक घटना से गाँव में मातम पसर गया है और मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter