• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
ग्वालियर में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 सितम्बर 2025,  11:07 PM IST
  • 647
पीठ में मारी गोली, एक आरोपी पकड़ाया; तीन पर एसपी ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया

ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 12:20 बजे लड़ेडी स्थित माता मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मोनू बाथम पुत्र छोटू बाथम के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं एसपी धरमवीर सिंह यादव ने तीन फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है।

आरोपी रोशन बाथम ने अपने तीन साथियों भूरा बाथम, राहुल बाथम और पंकज बाथम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ में कट्टा लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं। मोनू मंदिर पर जागरण करा रहा था। वह वहीं खड़ा था तभी आरोपी पीछे से आए और पिस्टल से पीठ में गोली मारी, जो सीने से बाहर आ गई।

मोनू बाथम को गोली मारने के बाद मौके से भागते हुए आरोपी।

मोनू बाथम को गोली मारने के बाद मौके से भागते हुए आरोपी।

एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी भूरा बाथम को घटना के कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के चाचा सोनू बाथम और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी रोशन बाथम सहित राहुल और पंकज की तलाश में जुटी है। तीनों आरोपी अपने घर से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस सुन लेती तो मेरा भतीजा आज मेरे साथ होता

मृतक के चाचा सोनू बाथम ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुई घटना में पुलिस और बड़े अधिकारी मेरी सुन लेते तो आज मेरा भतीजा मेरे साथ होता। उन्होंने बताया कि पिछले साल आरोपियों ने आने-जाने के इकलौते रास्ते में मुझे गाड़ी अड़ाकर रोक लिया था। साथ में पत्नी भी थीं।

जब मैंने गाड़ी हटाने को कहा, तो आरोपियों ने पहले पत्नी से गालीगलौज की और फिर मेरे साथ मारपीट। इसकी हमने एफआईआर कराई थी। 20 नवंबर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की थी। पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक मोनू के चाचा सोनू बाथम घटना की जानकारी देते हुए।

मृतक मोनू के चाचा सोनू बाथम घटना की जानकारी देते हुए।

पांच टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया

पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया है, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसआई संजय शर्मा ने बताया कि 2016 से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। जिसमें आरोपी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter