• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
पाकिस्तानी खिलाड़ी अब विदेशी टी-20 लीग नहीं खेल सकेंगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  10:38 PM IST
  • 390
एशिया कप फाइनल हारने के एक दिन बाद PCB का फैसला, बोर्ड ने NOC सस्पेंड किए

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने विदेशी टी-20 लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) सस्पेंड कर दिए हैं। बोर्ड ने यह फैसला एशिया कप फाइनल के एक दिन बाद लिया। बोर्ड ने इस फैसले का कारण नहीं बताया है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद सैयद ने 29 सितंबर को एक नोटिस भेजकर खिलाड़ियों और एजेंट्स को इस फैसले की जानकारी दी। नोटिस में लिखा था, PCB चीफ के अनुसार लीग और अन्य विदेशी टूर्नामेंटों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सभी NOC अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिए गए हैं।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेले थे।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेले थे।

एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने पाक को 5 विकेट से हराया। यह इस टूर्नामेंट में भारत की पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत थी।

ILT20 का 1 अक्टूबर को UAE में ऑक्शन एनओसी सस्पेंड होने से पाकिस्तान के कई क्रिकेटर को नुकसान होगा। इनमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ और शादाब खान शामिल हैं। यह खिलाड़ी इस साल ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL 15) में खेलने वाले थे।

इसके अलावा हारिस रऊफ और अन्य खिलाड़ी भी ILT20 जैसी फ्रेंचाइजी लीग में जाने वाले थे। ILT20 का 1 अक्टूबर को UAE में ऑक्शन होगा। इसके लिए 18 पाकिस्तानी खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

ग्लोबल टी-20 लीग में नहीं खेल सकेंगे पाकिस्तान के खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ी कनाडा टी-20 लीग में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। PCB ने एक महीने पहले ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के NOC पर रोक लगा दी थी।

PCB ने उस्मान वाहला को सस्पेंड किया था इससे पहले, एशिया कप के दौरान पाक बोर्ड ने एक और बड़ा एक्शन लिया था। हैंडशेक विवाद के बाद PCB ने टीम मैनेजर उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाले बोर्ड ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हाथ मिलाने के विवाद पर समय पर कार्रवाई न करने के लिए वाहला के खिलाफ कार्रवाई की थी।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter