• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
PCB चीफ बोले– मैं कार्टून की तरह खड़ा था:BCCI के सवाल पर कहा– भारत मुझसे एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा, ये नहीं बताया गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2025,  10:54 PM IST
  • 1010
PCB चीफ बोले– मैं कार्टून की तरह खड़ा था:BCCI के सवाल पर कहा– भारत मुझसे एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा, ये नहीं बताया गया

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के दुबई हेडक्वार्टर में मंगलवार को एनुअल जनरल मीटिंग हुई। मीटिंग में आज भारत ने एशिया कप फाइनल के दौरान ट्रॉफी न देने का कड़ा विरोध किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के दौरान मोहसिन नकवी ने सफाई दी कि ACC को लिखित में कहीं से यह सूचना नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम मुझसे ट्रॉफी नहीं लेगी। मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बैठक में ACC और PCB चीफ मोहसिन नकवी से पूछा था कि विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं दी गई? यह ACC की ट्रॉफी है, इसे औपचारिक तरीके से विजेता टीम को सौंपा जाना चाहिए था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ACC के प्रमुख मेंबर्स के साथ भारत के राजीव शुक्ला और आशीष शेलार भी मौजूद रहे। दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में जुड़े। मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि काउंसिल के टेस्ट प्लेइंग मेंबर भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के सदस्य ट्रॉफी के विवाद का समाधान निकालने के लिए बैठक करेंगे।

इससे पहले, 29 सितंबर को BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि वह इस मामले को नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में रखेंगे।

एशिया कप फाइनल सेलिब्रेशन की 3 फोटोज...

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

सूर्यकुमार यादव ने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया, मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों।

सूर्यकुमार यादव ने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया, मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों।

फाइनल में भारत को तिलक वर्मा ने 69 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने झुक कर उन्हें प्रणाम किया।

फाइनल में भारत को तिलक वर्मा ने 69 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने झुक कर उन्हें प्रणाम किया।

बिना ट्रॉफी के लौटी टीम इंडिया 28 सितंबर को हुए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था। पोस्ट मैच प्रजेंटशन में इंडिविजुअल अवॉर्ड लेने के बाद ACC चीफ मोहसिन नकवी भारतीय टीम को विनिंग ट्रॉफी और प्लेयर्स को मेडल देना चाहते थे। वे पाकिस्तान के गृह मंत्री भी है, इसलिए भारतीय प्लेयर्स ने उनके हाथों अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिना ट्रॉफी के ही फाइनल जीत को सेलिब्रेट किया। 29 सितंबर को टीम बगैर ट्रॉफी के ही भारत लौट आई।

29 सितंबर को बिना एशिया कप ट्रॉफी के ही कप्तान सूर्यकुमार यादव भारत लौटे।

29 सितंबर को बिना एशिया कप ट्रॉफी के ही कप्तान सूर्यकुमार यादव भारत लौटे।

एशिया कप में लगातार विवाद हुए पहलगाम अटैक के चलते एशिया कप में लगातार विवाद हुआ। 14 सितंबर को लीग मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद मैच जीतने के बाद भी भारतीय प्लेयर्स सीधा अपने पवेलियन लौट गए थे। जिसके विरोध में पाकिस्तानी टीम ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस कैंसल कर दी थी।

टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

रऊफ ने किया था विवादित इशारा भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ बाउंड्री के पास खड़े थे, जहां भारतीय फैंस उन्हें 'कोहली-कोहली' के नारों से चिढ़ा रहे थे। इसके जवाब में रऊफ ने अपनी उंगलियों से 6-0 का इशारा किया।

यह इशारा मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर 4 दिन चले संघर्ष से जुड़ा था, जिसमें पाकिस्तान ने 6 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था, जो कभी साबित नहीं सका। रऊफ का यह इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और भारतीय फैंस ने उनकी इस हरकत की आलोचना कर उन्हें ट्रोल किया।

हारिस रऊफ ने अपने हाथों से 6-0 का इशारा कर भारतीय फैंस को चिढ़ाया।

हारिस रऊफ ने अपने हाथों से 6-0 का इशारा कर भारतीय फैंस को चिढ़ाया।

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 3 बार हराया इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 3 बार टकराईं। भारत ने तीनों मैच जीते पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से एक बार भी हाथ नहीं मिलाया। टीम ने 14 सितंबर को लीग मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट, 21 सितंबर को सुपर-4 में 6 विकेट और 28 सितंबर को खेले गए फाइनल में 5 विकेट हराया।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment

Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png

ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter