• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की तबीयत अचानक बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  06:39 PM IST
  • 399
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की तबीयत अचानक बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती

नईदिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े (83) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनको कर्नाटक में बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खडग़े को मंगलवार रात को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उनको कुछ जांचों के लिए भर्ती कर लिया है। उनकी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
कांग्रेस के एक नेता ने मीडिया को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं, खडग़े पूरी तरह ठीक हैं और डॉक्टर की निगरानी में हैं। बता दें कि पिछले साल खडग़े को जम्मू-कश्मीर में कठुआ की रैली को संबोधित करते समय चक्कर आ गा था। तब उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह ठीक हैं और उनकी मृत्यु जल्दी नहीं होगी। खडग़े ने रैली में कहा था, जब तक हम (नरेंद्र) मोदी को नहीं हटा देते, मैं जीवित रहूंगा।
खडग़े को 7 अक्टूबर को नागालैंड के कोहिमा जाना है, जहां वे नागा सॉलिडैरिटी पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षित लोकतंत्र, सुरक्षित धर्मनिरपेक्षता और सुरक्षित नागालैंड विषय पर आयोजित कार्यक्रम में युवा रोजगार और सड़क संपर्क जैसे जरूरी समस्याओं पर चर्चा होगी। यहां 10,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, तबीयत में सुधार न होने पर खडग़े का दौरा रद्द हो सकता है। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, नागालैंड प्रभारी सप्तगिरि शंकर उलाका (ओडिशा सांसद) शामिल होंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter