• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
गांधी शिल्प बाजार में दिखेगी भारतीय कला की झलक, अध्यक्षता राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन ने किया शुभारंभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2025,  08:55 PM IST
  • 299
गांधी शिल्प बाजार में दिखेगी भारतीय कला की झलक, अध्यक्षता राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन ने किया शुभारंभ

गांधी शिल्प बाजार में दिखेगी भारतीय कला की झलक, अध्यक्षता राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन ने किया शुभारंभ

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

गोंडवाना भवन, सिविल लाइन दुर्ग में 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ रविवार शाम 6 बजे स्कूल में मुख्य आतिथ्य राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन ने किया।

मेले में देशभर के हस्तशिल्प कलाकार अपने हस्तनिर्मित, अनूठे और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे, जो भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेंगे। आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार, मनोज राठी (सहायक निदेशक, हस्तशिल्प), सीताराम ठाकुर (अध्यक्ष, ओम सत्यम जन विकास समिति) और दिलीप ठाकुर (सचिव, ओम सत्यम जन विकास समिति) उपस्थित रहें।

यह आयोजन नगरी प्रगति तकनीती सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह मेला न केवल खरीदारी का अवसर देगा बल्कि लोगों को भारतीय कारीगरों की कला, मेहनत और परंपरा से भी रूबरू कराएगा।

 

 

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter