• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया मानद सम्मान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2025,  10:13 PM IST
  • 1169
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया मानद सम्मान

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) बनाया गया है। नीरज चोपड़ा को बुधवार, 22 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उपाधि देकर सम्मानित किया।

इस खास मौके पर उनकी मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहे। नीरज चोपड़ा का जन्म पानीपत के खांडरा गांव में 24 दिसंबर 1997 में हुआ था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 एथलेटिक्स में भाला फेंककर टूर्नामेंट में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

सूबेदार के पद पर हुए थे भर्ती

नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में बतौर नायब सूबेदार की पोस्ट पर भर्ती हुए थे। साल 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया था। टोक्यो ओलिंपिक में जब उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया, तब उन्हें उस दैरान सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया था। 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया था।

 

दो ओलिंपिक गेम्स में जीता मेडल

भारतीय सेना ने नीरज चोपड़ा को 14 मई को नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। खेल में असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कमिटमेंट के लिए नीरज को यह सम्मान दिया गया था। राजपत्र के अनुसार यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हो गई थी। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में दुनिया के दूसरे नंबर पर माना जाता है।

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीता है। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत के नाम उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। नीरज चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार, 2021 में खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter