• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ कर करोड़ों के फर्जी लोन का मामला -दो आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 अक्टूबर 2025,  12:51 PM IST
  • 321
भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ कर करोड़ों के फर्जी लोन का मामला -दो आरोपी गिरफ्तार

एसीसीयू और थाना नंदनी नगर की संयुक्त कार्रवाई से खुला साइबर धोखाधड़ी का जाल
दुर्ग। 
थाना नंदनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू (Anti Cyber Crime Unit) की संयुक्त टीम ने भुईया पोर्टल में अवैध छेड़छाड़ कर ₹36 लाख का फर्जी लोन निकालने के सनसनीखेज मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले में गिरफ्तार आरोपी गणेश प्रसाद तम्बोली पिता चंदूलाल तम्बोली, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सकरौली, थाना बारद्ववार, जिला शक्ति (छ.ग.) एवं  अमित कुमार मौर्य पिता उमाशंकर मौर्य, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, पेट्रोल पंप के पास, बारद्ववार, जिला शक्ति (छ.ग.)
पुलिस के अनुसार, थाना नंदनी नगर के अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 66(सी) आईटी एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्राम मुरमुंदा (तहसील अहिवारा) के भुईया पोर्टल में अवैध तरीके से छेड़छाड़ की थी।
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी गणेश प्रसाद तम्बोली ने अपने परिचित अशोक उरांव के कहने पर ग्राम मुरमुंदा के खसरा नंबर 1538/11 और 187/04 की भूमि का रकबा बढ़ाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। इसके लिए उसने अपने साथी अमित कुमार मौर्य की मदद से ग्राम मुरमुंदा के पटवारी के यूज़र आईडी, पासवर्ड और ओटीपी का अवैध उपयोग कर भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ की।
इसी फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर आरोपी दीनु राम यादव (निवासी अमरपुरी सुंदर नगर, रायपुर), एस. राम बंजारे (निवासी अछोटी) एवं अन्य साथियों ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा अहिवारा से ₹36 लाख का लोन स्वीकृत कराया।
इससे पहले भी इस प्रकरण में मुख्य आरोपी नंदकिशोर साहू की गिरफ्तारी की जा चुकी है। नवीन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अब गणेश प्रसाद तम्बोली और अमित कुमार मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे प्रकरण में थाना नंदनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिन्होंने तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
मुख्य बिंदु ..
भुईया पोर्टल में फर्जी छेड़छाड़ कर जमीन का रकबा बढ़ाया गया
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर SBI अहिवारा से ₹36 लाख का लोन लिया गया
दो आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी
एसीसीयू और थाना नंदनी नगर की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter