• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
भारत की ऑस्ट्रेलिया पर टी-20 में दूसरी सबसे बड़ी जीत:कंगारुओं को उनके घर में सबसे बड़े अंतर से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 नवम्बर 2025,  07:58 PM IST
  • 1137
भारत की ऑस्ट्रेलिया पर टी-20 में दूसरी सबसे बड़ी जीत:कंगारुओं को उनके घर में सबसे बड़े अंतर से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे

भारत ने चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया। यह इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर टी-20 में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 73 रन का है, जो भारतीय टीम ने 2014 में मीरपुर में बनाया था।

यह भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में सबसे बड़ी जीत भी है। पिछला रिकॉर्ड 37 रन का था, जो भारत ने 2016 में एडिलेड में बनाया था।

गुरुवार को गोल्ड कोस्ट में चौथा टी-20 मैच खेला गया। इसमें 168 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 रन देकर 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 56 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।

कप्तान सूर्यकुमार यादव 20 और शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट झटके। जैवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक विकेट मिला।

प्लेयर ऑफ द मैच : अक्षर पटेल ऑलराउंडर अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी ओवर्स में 11 बॉल पर एक चौके और एक छक्के के सहारे नाबाद 21 रन की पारी खेली। इस पारी ने टीम का स्कोर 167 रन तक पहुंचा दिया। फिर गेंदबाजी में मैथ्यू शॉर्ट (25 रन) और जोश इंग्लिस (12 रन) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया पर शुरुआती दबाव बनाया। उन्होंने 4 ओवर्स की गेंदबाजी में 20 रन दिए।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter