• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
ग्वालियर में गैंगवार का मुख्य आरोपी दतिया से गिरफ्तार:5 लाख के लेनदेन और वर्चस्व को लेकर मारी थी गोली, पुलिस ने निकाला जुलूस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2025,  10:44 PM IST
  • 1890
ग्वालियर में गैंगवार का मुख्य आरोपी दतिया से गिरफ्तार:5 लाख के लेनदेन और वर्चस्व को लेकर मारी थी गोली, पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर पुलिस ने गैंगवार के मुख्य आरोपी रिंकू कमरिया को दतिया जिले के गौराघाट थाना क्षेत्र के जंगल से गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया है। रिंकू पर अपने साथियों के साथ मिलकर विजय प्रताप और उनके दोस्त हकीम पाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह घटना रविवार 2 नवंबर की देर रात करीब 11:20 बजे हुई थी। आरोपी और घायल विजय प्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई और पांच लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था।

पुलिस गिरफ्त में रिंकू कमरिया।

पुलिस गिरफ्त में रिंकू कमरिया।

पुलिस ने आरोपी रिंकू कमरिया के कब्जे से एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। रिंकू कमरिया और उसके फरार साथियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। घटना में शामिल रिंकू कमरिया के अन्य फरार साथी अन्नी कमरिया, छोटू कमरिया, कालू कमरिया और रमेश कमरिया की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी रिंकू कमरिया को सीन रिक्रिएशन के लिए पैदल ही घटनास्थल पर भी ले गई थी।

रिंकू कमरिया और उसके साथियों ने घासमंडी हाऊखाना मिर्जापुर मस्जिद के पास रोड इलाके में करीब 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान लगभग 35 गोलियां चलाई गईं, जिसमें विजय प्रताप को तीन और हकीम पाल को एक गोली लगी।

ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि

 

सूचना पर दो युवकों को अपने साथियों के साथ गोली मारकर फरार हुए घटना के मुख्य आरोपी को दतिया जिले के जंगल से एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अभी घटना में अन्य साथी फरारी की तलाश की जा रही है फिलहाल पकड़े गए बदमाश से घटना में प्रयुक्त किए गए हथियारों की बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter