• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
गरियाबंद और भी
बस पलटी, 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2024,  01:23 PM IST
  • 481
गरियाबंद, देवभोग से रायपुर जा रही महेश बस सर्विस की यात्री बस आज सुबह घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पथरी नाला के पास मोड़ पर हुई, जहां बस पलट गई। बस में कुल 20 यात्री सवार थे। घायल यात्रियों में से दो का पैर टूट गया है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की अनुपस्थिति के चलते सभी घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही इंदागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter