• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नलघर में अज्ञात युवक की लाश मिलने का मामला उप अभियंता विनोद माझी पर गिरी गाज, जलघर से हटाए गए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2025,  07:13 PM IST
  • 4109
नलघर में अज्ञात युवक की लाश मिलने का मामला—उप अभियंता विनोद माझी पर गिरी गाज, जलघर से हटाए गए

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग। नया बस स्टैंड के सामने स्थित नलघर में अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बढ़ते राजनीतिक दबाव और जनप्रतिनिधियों की तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच दुर्ग नगर निगम प्रशासन ने आखिरकार कार्रवाई करते हुए जल विभाग के उप अभियंता विनोद माझी को उनके दायित्वों से हटा दिया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से ही निगम पर कार्रवाई को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा था। पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए विनोद माझी को जलघर की जिम्मेदारी से हटाकर औपचारिक खानापूर्ति जैसी कार्रवाई की है।

नलघर में शव मिलने की घटना के बाद से शहर में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच पुलिस और निगम दोनों स्तरों पर जारी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter