• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर:मेडिकल टीम ने अनफिट बताया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 नवम्बर 2025,  11:10 AM IST
  • 312
शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर:मेडिकल टीम ने अनफिट बताया

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी गैर मौजूदगी में ऋषभपंत कप्तानी करेंगे। यह निर्णय भारत के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया कोलकाता में पहला टेस्ट हार चुकी है।

ऐसे में 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण था।

गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन, 15 नवंबर को गर्दन में खिंचाव हो गया था। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में एक दिन रखने के बाद उन्हें 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था।

गिल को 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया।

BCCI ने गिल की चोट पर अपडेट दिया था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को जारी हेल्थ अपडेट में कहा था कि शुभमन गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखेगी। दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।

कोलकाता टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान रिटायर हुए शनिवार को गिल कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे थे। उन्होंने साइमन हार्मर की पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद तीसरी बॉल पर चौका लगाकर अपना खाता खोला, इसी दौरान स्वीप खेलने के प्रयास में उनकी गर्दन में परेशानी हुई।

इसके बाद फिजियो आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। वे भारतीय पारी में महज 4 रन ही बना सके। उन्हें स्टेडियम से एक निजी अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्हें गर्दन में ब्रेस पहने हुए देखा गया। ईडन से निकलते समय उनके साथ टीम के डॉक्टर और संपर्क अधिकारी भी थे।

गिल दूसरी पारी में न तो फील्डिंग करने उतरे और न ही बल्लेबाजी करने।

गिल दूसरी पारी में न तो फील्डिंग करने उतरे और न ही बल्लेबाजी करने।

गिल की गैरमौजूदगी में पंत ने संभाली कप्तानी गिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान ऋषभ पंत ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कोलकाता टेस्ट से भी गिल के बाहर होने के बाद पंत ने ही टीम की कमान संभाली थी। कप्तान की गैरमौजूदगी में उप कप्तान ही टीम को लीड करता है।

गिल ने गेंद को स्वीप किया और फिर दर्द से कराहते हुए तुरंत अपनी गर्दन पकड़ ली।

गिल ने गेंद को स्वीप किया और फिर दर्द से कराहते हुए तुरंत अपनी गर्दन पकड़ ली।

साईं सुदर्शन या नीतीश रेड्‌डी को मौका मिल सकता है गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन या नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है। सुदर्शन ईडन गार्डन्स में भारत के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में मौजूद खिलाड़ियों में शामिल थे। उनके साथ ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, रवींद्र जडेजा और देवदत्त पडिक्कल भी अभ्यास करते नजर आए थे। वहीं, नीतीश रेड्‌डी भी 18 नवंबर को कोलकाता में टीम के साथ जुड़ गए थे।

भारत पहला टेस्ट 30 रन से हारा भारतीय टीम रविवार को कोलकाता टेस्ट 30 रन से हार गई। टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऐसे में भारत को यह सीरीज ड्रॉ कराने के लिए दूसरा मैच जीतना जरूरी है।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter