• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जिले में अब तक 3,45,822.80 क्विंटल धान खरीदी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 नवम्बर 2025,  11:30 AM IST
  • 219
जिले में अब तक 3,45,822.80 क्विंटल धान खरीदी

आज 6659 किसानों से 34,280.84 मे. टन हुई धान की खरीदी
दुर्ग। 
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी आई है। 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत सभी 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। 15 नवम्बर से अब तक 3,45,822.80 क्विंटल की धान खरीदी की गई है। जिसमें धान मोटा की मात्रा 117042.40 क्विंटल, धान पतला की मात्रा 83571.60 क्विंटल और धान सरोना की मात्रा 145208.80 क्विंटल शामिल हैै। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य धान पतला 2389.00 प्रति क्विंटल, मोटा 2369.00 प्रति क्विंटल तथा धान सरोना 2369.00 प्रति क्विंटल दर से खरीदी की जा रही है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सोमवार 24 नवम्बर को 6659 किसानों से 34280.80 मे. टन धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था की गई है। 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter