• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
भारत को मिली बड़ी कामयाबी, 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2025,  08:57 PM IST
  • 246
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। इससे पहले साल 2010 में भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी।

भारत 20 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में अहमदाबाद शहर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन को मंजूरी मिली। CWG 2030 की बोली में भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को 2034 एड‍िशन के लिए विचार में रखने का फैसला किया। आपको बता दें कि भारत ने पिछली बार 2010 में दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की थी। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत कुल 101 मेडल जीते थे।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा, यह कॉमनवेल्थ गेम्स के नए सुनहरे दौर की शुरुआत है। भारत व्यापकता, युवा ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, समृद्ध संस्कृति, अपार खेल जुनून और प्रासंगिकता लेकर आता है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 2034 गेम्स और उससे आगे की मेजबानी को लेकर कई देशों की रुचि है।"

ओलंपिक की दावेदारी होगी मजबूत

अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मंजूरी मिलने के बाद भारत की ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी की दावेदारी मजबूत होगी। भारत ओलंपिक गेम्स 2036 की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसका ऐलान किया था। भारत ने पिछले साल नवंबर में ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter