• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 नवम्बर 2025,  03:02 PM IST
  • 362
रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रायपुर, ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।
रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धाओं का दौर आज नगर पालिक निगम रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न खेल विधाओं के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल संघों के पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।


13 खेल विधाओं में 85,000 से अधिक खिलाड़ियों ने की प्रतिस्पर्धा

सांसद ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत भाटापारा, बलौदाबाजार, अभनपुर, तिल्दा, धरसींवा, आरंग, बिरगांव, माना और रायपुर नगर निगम सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में लगभग 85,000 खिलाड़ियों ने 13 खेल विधाओं
कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुगड़ी, रस्साखींच, रस्सीकूद, शतरंज, तैराकी आदि—में भाग लेकर उत्साह का प्रदर्शन किया।
केवल रायपुर नगर निगम क्षेत्र में ही 14,000 खिलाड़ियों ने सहभागिता दर्ज की।


“हम खेलेंगे, भारत खेलेगा” – सांसद का प्रेरक नारा

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेलों में जीत या हार से ज़्यादा महत्वपूर्ण खेलों में भाग लेना है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करते हैं।
उन्होंने मंच से “हम खेलेंगे, भारत खेलेगा” का गगनभेदी नारा बुलंद कर खिलाड़ियों में जोश भरा।

सांसद ने महोत्सव के श्रेष्ठ प्रबंधन के लिए
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, खेल महोत्सव प्रभारी श्री अतुल शुक्ला, खेल संघों के पदाधिकारियों, स्कूलों के व्यायाम शिक्षकों एवं आयोजन टीम की सराहना की।


महापौर मीनल चौबे ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहभागिता को खेल महोत्सव की बड़ी सफलता बताया।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों से लक्ष्य बनाकर मेहनत करने और अपने माता-पिता, गुरुजन, समाज और रायपुर का नाम रोशन करने का संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने रायपुर नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार की गई मेहनत और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए बधाई दी।


कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ

कार्यक्रम का संचालन अपर आयुक्त श्री विनोद पांडेय द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक श्री पीताम्बर पटेल ने किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

अंत में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रस्सीकूद में स्पॉट जंप करते हुए खेलों का सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter