• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
इंडोर स्टेडियम में भारी गंदगी पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ की कड़ी नाराजगी, तत्काल सफाई अभियान के निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 नवम्बर 2025,  03:06 PM IST
  • 551
इंडोर स्टेडियम में भारी गंदगी पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ की कड़ी नाराजगी, तत्काल सफाई अभियान के निर्देश

रायपुर, ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।
रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने आज सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में भारी गंदगी, कचरे के ढेर और साफ-सफाई के पूर्ण अभाव को देखकर सभापति ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने तत्काल जोन 4 के कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह को मौके पर बुलवाया और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद सभापति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जोन 4 की टीम तुरंत स्टेडियम में पहुंचकर सफाई अभियान चलाए, कचरा हटाए और प्राथमिकता पर स्वच्छता सुनिश्चित करे।


ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सभापति श्री राठौड़ ने कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि इंडोर स्टेडियम की सफाई के लिए जिम्मेदार अनुबंधित ठेकेदार को तुरंत सक्रिय किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सफाई कार्य नहीं करता है तो उसका ठेका तत्काल निरस्त कर दिया जाए और उसे नगर निगम की काली सूची में भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि—
“इंडोर स्टेडियम परिसर में गंदगी और कचरा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”


सीवरेज चेंबर खुले और ढक्कन टूटे मिलने पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में सीवरेज लाइन के चैंबर खुले मिले और कई ढक्कन टूटे हुए पाए गए, जिस पर सभापति ने गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने तुरंत टीम लगाकर सभी टूटे हुए ढक्कनों को बदलने और सुरक्षित रूप से लगवाने के निर्देश दिए, ताकि जनता की सुरक्षा और जनहित सुनिश्चित हो सके।


सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की खेल सुविधाओं में स्वच्छता और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter