• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 तलवारें जप्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 दिसम्बर 2025,  06:55 PM IST
  • 242
पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 तलवारें जप्त

दुर्ग। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलगांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास तलवार बेचने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 नग लोहे की तलवारें जप्त की हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना लाइसेंस धारदार हथियार की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलगांव थाना का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुँचा, जहां संदिग्ध गतिविधि करते हुए एक व्यक्ति तलवारें बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। मौके पर ही गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 6 तलवारें बरामद की गईं।
आरोपी द्वारा हथियारों की अवैध बिक्री स्वीकार करने पर पुलगांव थाना में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter