• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
भाड़ा नियंत्रक अधिकारी की नियुक्ति लंबित, प्रकरणों के निराकरण में देरी; अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 दिसम्बर 2025,  06:17 PM IST
  • 222
भाड़ा नियंत्रक अधिकारी की नियुक्ति लंबित, प्रकरणों के निराकरण में देरी; अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यालय दुर्ग में पिछले कई महीनों से भाड़ा नियंत्रक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण भाड़ा नियंत्रक से संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। अधिकारी के अभाव में लगातार मामलों की सामान्य पेशी तिथि आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे संबंधित पक्षकारों को न्याय में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के निराकरण हेतु जिला अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को कलेक्टर दुर्ग के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भाड़ा नियंत्रक अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है। संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता मनोज मिश्रा, किशोर यादव, अभिषेक वैष्णव, दानिश परवेज, देवशरण देशमुख, मुरारी प्रसाद देवांगन सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नियुक्ति नहीं की गई, तो वे आगे की रणनीति पर विचार करने को बाध्य होंगे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter