शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय, हमें इसका समाधान निकालना चाहिए, क्योंकि समस्या से पक्ष और विपक्ष दोनों इससे परेशान हैं। शिवसेना सांसद ने जोर देकर कहा कि दिल्ली के लोगों हर दिन जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। इसके साथ ही महिला सांसद ने बीजेपी के सत्ता में होने के बावजूद इस मुद्दे पर चर्चा न करने की आलोचना की।
संसद के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चतुर्वेदी ने कहा मैं इसका स्वागत करती हूं। ऐसा लगता है जैसे हम हर दिन जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तो वायु प्रदूषण भाजपा के लिए चर्चा का विषय हुआ करता था, लेकिन सरकार बनने के बाद अब इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा इस मुद्दे पर पूरी चर्चा होनी चाहिए। पक्ष और विपक्ष दोनों इससे परेशान हैं। इस पर राजनीति करने के बजाय, हमें इसका हल निकालना होगा।
इसके साथ ही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायु प्रदूषण संकट पर पार्लियामेंट में चर्चा की और राहुल गांधी की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और उस पर सरकार को एक अच्छा एक्शन प्लान बनाना चाहिए और इस पर काम करना चाहिए।
मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वायु प्रदूषण हर साल बढ़ रहा है। इस पर सबको मिलकर साथ आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह सहमत हूं और मुझे लगता है कि इस पर हर कोई सहमत है। सरकार ने भी कहा कि हम सभी को इस पर चर्चा करनी चाहिए और एक एक्शन प्लान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण हर साल बढ़ रहा है। हम दूसरे सभी कई मुद्दे पर चर्चा करते हैं, इसलिए इस पर भी चर्चा होनी चाहिए और इससे कुछ ठोस नतीजा निकलना चाहिए।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment