• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
दिल्ली में जुटे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी दिग्गज, कल ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में होंगे शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 दिसम्बर 2025,  07:00 PM IST
  • 209
दिल्ली में जुटे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी दिग्गज, कल ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में होंगे शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने जा रही कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली को लेकर आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में आज छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एक साथ नजर आए, जहाँ उन्होंने कल होने वाली ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर आपसी संवाद किया और तैयारियों को अंतिम रूप देते नजर आए. महारैली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की व्यापक उपस्थिति रहेगी। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी नेता, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री एवं देशभर से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।
छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री सतनारायण शर्मा, छविंद्र महेंद्र कर्मा पूर्व विधायक परसनाथ राजवाड़े, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम सहित बस्तर संभाग के जिला अध्यक्षगण मौजूद रहे। इसके साथ ही युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा भी तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार बैठक में छत्तीसगढ़ से आने वाले कार्यकर्ताओं की भागीदारी, संगठनात्मक समन्वय, रैली स्थल की व्यवस्थाओं और संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, कुछ ही देर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के भी छत्तीसगढ़ भवन पहुँचने की संभावना है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रैली को मजबूती प्रदान करेगी।कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चुनावी व्यवस्था से छेड़छाड़ कर मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। मतदाता सूचियों में हेरफेर, संस्थाओं पर दबाव और निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा को नुकसान पहुँचाने के खिलाफ यह महारैली एक निर्णायक जनआंदोलन के रूप में उभरेगी, जिसमें जनता अपनी लोकतांत्रिक ताकत का स्पष्ट संदेश देगी।
नेताओं में एकजुटता और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जो कल होने वाले राष्ट्रीय आंदोलन की गंभीरता और महत्व को दर्शाता है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter