• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ग्वालियर और भी
ग्वालियर में कुएं की सफाई में मिला बुजुर्ग का शव:आधी रात घर से निकले, फिर नहीं लौटे; नींद न आने की बिमारी से डिप्रेशन में थे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 दिसम्बर 2025,  06:54 PM IST
  • 389
ग्वालियर में कुएं की सफाई में मिला बुजुर्ग का शव:आधी रात घर से निकले, फिर नहीं लौटे; नींद न आने की बिमारी से डिप्रेशन में थे

ग्वालियर में पिछले दो दिनों से लापता 70 साल के बुजुर्ग मदनलाल सविता का शव आखिरकार कुएं से बरामद हो गया है। मंगलवार को नगर निगम ने मशीनों की सहायता से कुएं की सफाई कराई, जिसके बाद दलदल बने कुएं से बुजुर्ग का शव मिला। सोमवार दोपहर को बुजुर्ग के कपड़े और जूते कुएं के पास रखे हुए मिले थे।

उसी समय से यह आशंका जताई जा रही थी कि नींद न आने की बीमारी से ग्रसित और डिप्रेशन में चल रहे बुजुर्ग ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आधी रात घर से निकले थे, फिर लौटे नहीं

शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित निंबाजी की खोह, एबी रोड निवासी मदनलाल सविता रविवार-सोमवार की दरमियानी रात नींद से जागे और पत्नी से फ्रेश होने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। काफी देर तक उनके न लौटने पर पत्नी ने बेटे प्रेम सविता को जगाया और पूरी जानकारी दी।

इसके बाद बेटे ने परिजनों के साथ उनकी तलाश शुरू की, लेकिन सोमवार सुबह 7 बजे तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बेटा अन्य रिश्तेदारों के साथ जनकगंज थाना पहुंचा और मामले की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से बुजुर्ग की फोटो लाने को कहा। इसके बाद परिजन अपने स्तर पर भी तलाश करते रहे।

कुएं के पास कपड़े और जूते मिले थे।

कुएं के पास कपड़े और जूते मिले थे।

अगले दिन कुएं के पास जूते-कपड़े मिले

सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि निंबाजी की खोह स्थित एक कुएं के पास किसी व्यक्ति के कपड़े, जूते और साफा रखे हुए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कपड़े और जूते अपने पिता के होने की पहचान की। तभी से पुलिस बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई थी।

परिजनों का आरोप-पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई

सोमवार को कुएं के पास कपड़े और जूते मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से कुएं के अंदर तलाश करने की मांग की। इस दौरान कांटा डालकर कुएं में जांच की गई, लेकिन कुएं में भारी मात्रा में कचरा और पानी जमा होने से दलदल की स्थिति बनी हुई थी, जिसके कारण कांटा भी अंदर नहीं जा सका।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने यह कहकर इंतजार करने को कहा कि कुछ घंटों में शव अपने आप फूलकर ऊपर आ जाएगा। इस बात से परिजन हैरान और परेशान थे।

जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई।

जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई।

चार घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

मंगलवार को जब शव अपने आप बाहर नहीं आया, तो पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कुएं की सफाई कराई गई, जिसके दौरान दलदल में फंसा बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।

नींद न आने की बीमारी से थे परेशान

लापता बुजुर्ग के बेटे प्रेम सविता ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उन्हें नींद न आने की समस्या थी, जिसके कारण वे डिप्रेशन में रहते थे। उनका इलाज भी चल रहा था।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter