• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 दिसम्बर 2025,  07:00 PM IST
  • 89
स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल में निकाली गई पदयात्रा
दुर्ग। 
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की मुख्य उपस्थिति में तथा मंडल भाजपा अध्यक्ष हरीश चौहान (बंटी) के नेतृत्व में संपन्न हुई।
आयोजित पदयात्रा सिंधु भवन से प्रारंभ होकर शहीद चौक, स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन परिसर पहुँची, जहाँ स्वदेशी वस्तुओं का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान यात्रियों, व्यापारिक बंधुओं एवं आम जनमानस से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं विक्रय का आग्रह किया गया। पदयात्रा के माध्यम से वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि किसी भी देश की आत्मनिर्भरता और विकास आम जनमानस की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर हम देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का उपभोग देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करता है और यह आत्मनिर्भर भारत की सबसे प्रभावी राह है।
श्री कौशिक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रारंभ किया गया है, जो 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती तक चलेगा। उन्होंने बताया कि हाल के त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करता दिखाई दे रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद अरोरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय एवं अशोक राठी, मंत्री गायत्री वर्मा एवं गिरेश साहू, जिला सह-कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter