• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
ग्राम तिरगा सहित आसपास के सभी गांवों में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 दिसम्बर 2025,  07:02 PM IST
  • 42
ग्राम तिरगा सहित आसपास के सभी गांवों में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

दुर्ग। दुर्ग ग्राम तिरगा सहित क्षेत्र के सभी गांवों एवं पारों में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। अभियान के अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर और लाइलाज बीमारी से सुरक्षित रखना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम तिरगा के सरपंच घसिया राम देशमुख द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से पेमिन देवांगन, मितानिन भेमेश्वरी बेलचंदन, बीना यादव, शकुंतला, पवन देशमुख, कोमेश्वरी देशमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं युवा संगठन से घनश्याम देशमुख और तामेश्वर देशमुख उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान ग्राम स्वास्थ्य समिति द्वारा दीवार लेखन कराया गया तथा “हमारा संकल्प, आपका सहयोग — जड़ से मिटेगा पोलियो का रोग” का संदेश देते हुए जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि तिरगा सहित आसपास के सभी गांवों, मोहल्लों और पारों में कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। अभियान के तहत कुल 129 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इस अवसर पर सरपंच घसिया राम देशमुख ने कहा कि पोलियो एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन समय पर और नियमित टीकाकरण के माध्यम से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की।
ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अभियान में सहभागिता निभाई, जिससे यह राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पूरी तरह सफल रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सभी गांववासियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter