• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
भारत हिंदू राष्ट्र है बोले मोहन भागवत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 दिसम्बर 2025,  01:13 PM IST
  • 185
कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति कहा बनाकर दिखाओ

कोलकाता में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के शताब्दी कार्यक्रम में भारत को हिंदू राष्ट्र कहा। उन्होंने कहा कि इसको संविधान की मंजूरी की जरूरत नहीं है। यह एक सच्चाई है। मोहन भागवत के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह आपत्तिजनक और देश विरोधी बयान है। उदित राज ने चुनौती देते हुए आगे कहा कि यह गलत बात है। अगर हिम्मत है तो हिंदू राष्ट्र बनाकर दिखाओ।

क्या बोले आरएसएस प्रमुख 

कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित संघ के शताब्दी समारोह मे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि "हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है। सूर्य का उदय का पूर्व दिशा से होता है। क्या इसके लिए संवैधानिक मंजूरी की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक एक भी व्यक्ति अपने पूर्वजों की गौरव गाथा में विश्वास रखता है, भारत हिंदू राष्ट्र रहेगा।" इसके बाद उन्होंने जोर देते हुए आगे कहा कि संसद संविधान में हिंदू राष्ट्र शब्द जोड़े या न जोड़े, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह संघ की विचारधारा है और यह सत्य है।

उदित राज का पलटवार

मोहन भागवत के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत कोई हिंदू राष्ट्र नहीं है। ऐसा बयान आपत्तिजनक है और देश विरोधी है। मैं तो कहता हूं कि अगर आप में हिम्मत है तो हिंदू राष्ट्र बनाकर दिखाओ। कांग्रेस नेता उदित राज ने इसे भारतीय संविधान के खिलाफ बयान बताया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत एक विविधताओं वाला पंथनिरपेक्ष देश है। न किसी एक धर्म का देश।

हुमायूं कबीर बीजेपी के साथ

इसके अलावा कांग्रेस नेता उदित राज ने टीएमसी विधायक हुमायूँ कबीर पर बयान देते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी और मोहन भागवत के साथ मिले हुए हैं। क्योंकि इसका फायदा उन्हीं लोगों को होगा। अगर ऐसा नहीं तो उसे बनने दें उस पर चर्चा करने की जरूरत ही क्या है। बता दें कि हुमायूं कबीर को टीएमसी ने सस्पेंड कर दिया है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter