• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 दिसम्बर 2025,  07:23 PM IST
  • 308
बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

एक ओर भूपेश बघेल के बयान से सियासी बहस, दूसरी ओर कथा स्थल पर उमड़ी आस्था

Image after paragraph

भिलाई। भिलाई शहर में पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन सेवा समर्थन सीमित संस्था द्वारा किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। उन्होंने बागेश्वर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बाबा के चरणों में नमन कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम सरकार का यह प्रथम भिलाई आगमन है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस धार्मिक आयोजन के बीच सियासी बयानबाज़ी भी चर्चा में है। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने उन्हें ठोंगी और अंधविश्वास फैलाने वाला बताया, राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस का विषय बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की कथा स्थल पर मौजूदगी यह दर्शाती है कि जनता के बीच आस्था का प्रभाव लगातार बना हुआ है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter