• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
10वें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस समारोह का आयोजन 15 से 17 जनवरी तक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 जनवरी 2026,  08:07 PM IST
  • 215
10वें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस समारोह का आयोजन 15 से 17 जनवरी तक

दुर्ग/डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब दुर्ग, प्रशासन की एक सराहनीय और जनहितकारी पहल है, जिसका संचालन टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) इन्क्यूब फाउंडेशन, मुंबई द्वारा किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 10वें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस समारोह का आयोजन 15 से 17 जनवरी 2026 तक शासकीय वी.वाई.टी. पीजी स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में किया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन 15 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जिले में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करना, युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना और स्थानीय नवाचारों को बाज़ार से जोड़ना है। यह तीन दिवसीय आयोजन इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्टार्टअप प्रदर्शनी होगी, जो 15 और 16 जनवरी को प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक शासकीय वी.वाई.टी. पीजी स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्टार्टअप अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। नागरिकों को स्टार्टअप संस्थापकों से सीधे संवाद करने, उनके नवाचारों को समझने और उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में उपयोगी घरेलू वस्तुएं, आकर्षक होम डेकोर, विभिन्न खाद्य उत्पाद, इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़े नवाचार तथा सौंदर्य और पर्सनल केयर उत्पाद शामिल रहेंगे।

15 जनवरी को दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक इंडस्ट्री मीट एवं सफल उद्यमियों के साथ ओपन सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिष्ठित उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे और युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। 16 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का औपचारिक समारोह आयोजित होगा, जिसमें स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार पर केंद्रित विशेष गतिविधियां होंगी। वहीं 17 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक उद्यमिता यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जिले में उद्यमिता को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्टार्टअप प्रदर्शनी में सहभागिता करें, नवाचारों को नज़दीक से समझें, स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद के माध्यम से उद्यमिता संबंधी जानकारी प्राप्त करें और ज्ञान व सहभागिता के जरिए आत्मनिर्भर दुर्ग के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। 

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter