• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
शौर्य जागृति शिविर में युवाओं को मिलेगा स्वरक्षा का प्रशिक्षण, 17–18 जनवरी को पुलगांव में आयोजन आज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जनवरी 2026,  11:31 AM IST
  • 377
शौर्य जागृति शिविर में युवाओं को मिलेगा स्वरक्षा का प्रशिक्षण, 17–18 जनवरी को पुलगांव में आयोजन आज

दुर्ग। युवाओं में आत्मरक्षा का आत्मविश्वास जगाने और समाज में बढ़ती असुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से हिन्दू जन जागृति समिति एवं वैदिक गुरुकुल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वरक्षा शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 और 18 जनवरी को महेश कॉलोनी पुलगांव स्थित डोमशेड में प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।

Image after paragraph

शिविर में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को कराटे, नानचाकू, लाठी-काठी सहित अन्य सुरक्षा कलाओं का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार अब तक 1 हजार से अधिक युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया है, जिससे युवाओं में शिविर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

शिविर का उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते अपराध, महिलाओं से छेड़छाड़ और असुरक्षा की घटनाओं के बीच युवाओं को व्यवहारिक स्वरक्षा कौशल से सशक्त बनाकर उनका मनोबल बढ़ाना है। शिविर में देश और प्रदेश के अनुभवी प्रशिक्षक युवाओं को विभिन्न आपात व कठिन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा के तरीके सिखाएंगे।

 

शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। वहीं महापौर अलका बाघमार और सनातन संस्था के धर्म प्रचारक संत अशोक पात्रीकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज श्रीमंत मुधोराजे भोसले, प्रबल प्रताप जुदेव एवं अशोक पात्रीकर शामिल होंगे।

 

शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए हिन्दू जन जागृति समिति के छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र संगठक सुनील घनवट ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते तीन वर्षों में 10 लाख से अधिक लड़कियां लापता हुई हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में युवक-युवतियों को स्वरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार से कक्षा 5वीं से स्वरक्षा प्रशिक्षण को अनिवार्य करने की भी मांग की।

 

शिविर में केवल शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणा हेतु क्रांतिकारियों और महापुरुषों की फ्लैक्स प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं वैदिक गुरुकुल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक आशीष शर्मा (अधिवक्ता) ने बताया कि गुरुकुल की दुर्ग में चार शाखाएं संचालित हैं, जहां बच्चों को अध्यात्म, संस्कार और अब सुरक्षा की शिक्षा भी दी जाएगी। शिविर में गुरुकुल के विद्यार्थी अनुभव कथन के माध्यम से हिन्दू संस्कृति के संवर्द्धन का संदेश भी देंगे।

 

इस अवसर पर कमल बिस्वाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षक निरंजन भैय्या, सुदीप अग्रवाल, संजय साहू सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter