• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
जिला न्यायालय दुर्ग में जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जनवरी 2026,  09:39 PM IST
  • 207
जिला न्यायालय दुर्ग में जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन

न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
दुर्ग।
 माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायाधीशों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु निरंतर प्रेरित किए जाने से अनुप्रेरित होकर जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया। आयोजन का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ-साथ आपसी एकता, ऊर्जा एवं सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के करकमलों से हुआ, जिनके द्वारा औपचारिक उद्घाटन किया गया। स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत कैरम, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। खेलों के दौरान प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों में भी विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर उपस्थित माननीय न्यायिक अधिकारियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करती हैं। ऐसे आयोजन न्यायालयीन कार्यों में समन्वय, सहयोग तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
स्पोर्ट्स मीट के सफल आयोजन में आयोजन समिति, न्यायालयीन स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा आयोजित यह स्पोर्ट्स मीट न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उपस्थित रहे।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter