• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
भारत-पाक मैच की इकोनॉमी: डेढ़ लाख तक के बिक रहे फ्लाइट टिकट, होटल वालों की भी चांदी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 फरवरी 2026,  08:35 PM IST
  • 1146
भारत-पाक मैच की इकोनॉमी: डेढ़ लाख तक के बिक रहे फ्लाइट टिकट, होटल वालों की भी चांदी

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का मैच होने जा रहा है। अगर आप इस मैच को देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर इसके लिए फ्लाइट टिकट के लिए लाखों रुपये चुकाना पड़ेगा।

मेकमायट्रिप की वेबसाइट पर शनिवार (14 फरवरी) को 15 फरवरी को दिल्ली-मुंबई से कोलंबो डायरेक्ट फ्लाइट का किराया एक पैसेंजर के लिए 1.45 लाख रुपये तक दिखा रहा है। 16 फरवरी के कोलंबो की डायरेक्ट फ्लाइट के किराए से 40-50% ज्यादा है।

दिल्ली से कोलंबो फ्लाइट का किराया

दिल्ली से कोलंबो जाने में डायरेक्ट फ्लाइट से लगभग 4 घंटे का समय लगता हैं। मैच के दिन शाम 7 बजे से पहले एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹ 1,09,339 तक है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया ₹ 65,914 से ₹ 1,45,219 तक दिखा रहा है।

मुंबई से कोलंबो फ्लाइट का किराया

वहीं मुंबई से कोलंबो तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब 3 घंटे लगते हैं। 14 फरवरी को श्रीलंकन एयरलाइंस की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹ 66,122 तक है। 15 फरवरी को शाम 7 बजे से पहले एअर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया ₹60,030 है।

₹1.14 लाख तक पहुंचा होटल का किराया

वहीं अगर आप 14 फरवरी और 15 फरवरी को कोलंबो में 3-5 स्टार जैसे बड़े होटलों में 2 लोगों के लिए रूम बुक करते हैं, तो एक नाइट का किराया ₹1.14 लाख तक है। हालांकि, अगर आप छोटे होटलों में 2-3 हजार रुपए तक में भी रूम मिल जाएगा।

चेन्नई से कोलंबो फ्लाइट का किराया

15 फरवरी के लिए चेन्नई से इंडिगो का किराया 25,207 रुपये हो गया हैं, जबकि श्रीलंकन ​​एयरलाइंस के लिए यह 27,087 रुपये है।

बैंगलोर से कोलंबो फ्लाइट का किराया

15 फरवरी के लिए चेन्नई से इंडिगो का किराया 20,864-28,592 रुपये हो गया हैं, जबकि श्रीलंकन ​​एयरलाइंस के लिए यह 27,087 रुपये है।

पिछले मैच में भी हुए थे फ्लाइटस और होटल महंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के समय 13 और 14 सितंबर के आसपास की फ्लाइट्स की मांग बढ़ गई थी। किराए दोगुने हो गए थे। मुंबई से दुबई फ्लाइट का किराया ₹11,000 से शुरू हुआ। दिल्ली से दुबई टिकट लगभग ₹15,000 तक पहुंच गया था। फ्लाइट की वापसी की टिकट की कीमत मैच नजदीक आते-आते ₹25,000 से ₹40,000 तक पहुंच गई थी।

 

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter