• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
सरगुजा और भी
रिश्वत की रकम पटवारी को देने कलेक्टर से 8500 रुपये उधार मंगा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 नवम्बर 2024,  08:21 PM IST
  • 594
जमीन का नक्शा कटवाने के लिए एक व्यक्ति से पटवारी ने रिश्वत मांगी। दस हजार की मांग थी, उसने ढाई हजार दे दिए। लेकिन बाकी के पैसे उस व्यक्ति ने कलेक्टर को आवेदन देकर उधार में मांगे हैं, ताकि पटवारी को रिश्वत दे सके।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रिश्वत मांगने और उसकी पूर्ति के लिए उधार में रकम मांगने का एक अनूठा मामले सामने आया है। एक अजीब वाकए में शहर के मोमिनपुरा के रहने वाले मुस्तकीम ने अपने जमीन का नक्शा कटवाने के लिए रिश्वत की रकम पटवारी को देने के लिए सरगुजा कलेक्टर से 8500 रुपये उधार मंगा है। दरसअल शहर के मोमिनपुरा के मुस्तकीम के द्वारा पिछले कई महीनो से अपने जमीन का नक्शा कटवाने के लिए पटवारी के दफ्तर चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पटवारी के द्वारा बार-बार टालमटोल किया जा रहा था। इधर पटवारी के द्वारा पीड़ित से ₹10,000 रिश्वत की मांग की गई। लेकिन पीड़ित के पास इतने रुपए नहीं थे कि उसे रिश्वत की रकम दे सके। लेकिन किसी तरह पीड़ित ने पटवारी को 2500 रुपये रिश्वत की रकम दे दी। बावजूद इसके पटवारी के द्वारा बचे रुपए की मांग की जा रही थी। इसके बाद ही जमीन का नक्शा काटने का काम करने की बात कही जा रही थी। कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा पीड़ित इधर परेशान पीड़ित ने पटवारी श्रवण पांडेय को रिश्वत की रकम देने के लिए सरगुजा कलेक्टर से 8500 मांगी है। जिसको लेकर अंबिकापुर एसडीएम ने कहा कि, एक पीड़ित ने जनदर्शन में पटवारी के द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत की गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter