• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बेमेतरा और भी
टमाटर के दाम गिरे 10 रुपये कैरेट भी नहीं मिला भाव, नाराज किसान ने मंडी के बाहर फेंके टमाटर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 मार्च 2026,  03:11 PM IST
  • 1069
भाटापारा में टमाटर की कीमत गिरकर 10 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गई। लागत से कम दाम मिलने से नाराज किसान ने सब्जी मंडी के बाहर अपनी पूरी उपज फेंककर विरोध जताया।

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में इन दिनों किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि, सब्जी मंडी में टमाटर का भाव गिरकर करीब 10 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गया है। लागत से भी कम दाम मिलने से परेशान एक किसान ने अपनी उपज को बेचने के बजाय मंडी के बाहर ही टमाटर फेंककर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि, किसान सुबह अपनी फसल लेकर सब्जी मंडी पहुंचा था, लेकिन व्यापारियों द्वारा बहुत कम कीमत लगाई गई। इतने कम दाम में टमाटर बेचने से उसे नुकसान ही होना था। इससे नाराज होकर किसान ने अपनी पूरी उपज मंडी के बाहर सड़क किनारे फेंक दी।

 

किसानों के लिए घाटे का सौदा
किसानों का कहना है कि, टमाटर की खेती में बीज, खाद, दवाई, मजदूरी और परिवहन में काफी खर्च आता है, लेकिन मंडी में उन्हें लागत का भी दाम नहीं मिल रहा। ऐसे में खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।

qसब्जी की खेती छोड़ने को मजबूर होने किसान
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि, सब्जियों के लिए भी उचित समर्थन मूल्य या व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके। किसानों का कहना है कि, अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में कई किसान सब्जी की खेती छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter