• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
सखी सहेली महिला समूह की पहल: “बचपन का टिकट” से गृहणियों को मिलेंगे खुशियों के पल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2026,  06:49 PM IST
  • 2109
सखी सहेली महिला समूह की पहल: “बचपन का टिकट” से गृहणियों को मिलेंगे खुशियों के पल

दुर्ग। महिलाओं के जीवन में खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास के रंग भरने के उद्देश्य से सखी सहेली महिला समूह दुर्ग द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। इसके तहत गृहणी महिलाओं के लिए पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन 29 मार्च को स्थानीय मिनी स्टेडियम, पद्मनाभपुर में किया जाएगा। यह आयोजन शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसे “बचपन का टिकट” नाम दिया गया है।Image after paragraph

इस विशेष प्रतियोगिता में महिलाएं अपने बचपन के दिनों को फिर से जी सकेंगी। कार्यक्रम में खो-खो, कबड्डी, बिल्लस, गोटा, फुगड़ी, चम्मच दौड़, रस्सा खींच, बोरा दौड़, जलेबी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ लोकप्रिय हौजी गेम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा गुपचुप, भेल, चनाचूर, बर्फ गोला और बॉम्बे मिठाई जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी महिलाएं ले सकेंगी।

यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क है और इसे दो आयु वर्गों—18 से 25 वर्ष तथा 25 वर्ष से अधिक—में विभाजित किया गया है। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।

कार्यक्रम सरोज पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि “बचपन का टिकट केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक अद्भुत प्रयास है। यह मातृशक्ति को उनके जीवन के उन सुनहरे पलों से फिर से जोड़ने का माध्यम है, जिन्हें वे पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पीछे छोड़ देती हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन महिलाओं को कुछ पल के लिए चिंता मुक्त होकर मुस्कुराने, खेलने और अपने बचपन को जीने का अवसर देगा। “चलव दीदी, खेल-खेले पर जाबो” एक आमंत्रण ही नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश है।

कार्यक्रम को लेकर गृहणी महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर समूह अध्यक्ष शैल चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter