• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
गुवाहाटी में बारिश का पूर्वानुमान, राजस्थान-मुंबई के मुकाबले पर भी रद्द होने का खतरा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अप्रैल 2026,  04:21 PM IST
  • 274
आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता में बारिश की भेंट चढ़ चुका है। इसके बाद अब 13वें मुकाबले (राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस) पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुवाहाटी में बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है।

आईपीएल 2026 का 12वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। कोलकाता के मौसम के कारण केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मैच रद्द हुआ। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक भी मिला। अब कोलकाता के बाद गुवाहाटी का मौसम भी फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। गुवाहाटी में भी बारिश का पूर्वानुमान है, इस कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मुंबई और राजस्थान की टीमें सीजन का अपना तीसरा-तीसरा मुकाबला खेलने उतरेंगी। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच जीतकर आई है। जबक मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत से की थी लेकिन पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने उसे मात दी थी। अब अगर गुवाहाटी में होने वाला यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा।

क्या है गुवाहाटी में बारिश का पूर्वानुमान?

अगर गुवाहाटी में मौसम की बात करें तो तेज हवा, तूफानी और थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश की संभावना है। यहां के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होनी है इसका टॉस शाम 7 बजे होना है। अगर मैच के बीच भी बारिश आती है तो रात में तकरीबन 11.15 तक कट ऑफ टाइम भी हो सकता है।

हालांकि, मैच से पहले शाम 6 बजे तक यहां बारिश की संभावना ज्यादा है, तो उम्मीद है कि मैच के बीच बारिश खलल नहीं डालेगी। मगर तटीय इलाकों (समुद्र व नदियों के नजदीक) में इन दिनों तूफान और बारिश का आगमन कभी भी हो सकता है। ऐसा ही कोलकाता में सोमवार को देखा गया था, जब केकेआर और पंजाब का मैच एक बार बारिश आने के बाद दोबारा नहीं शुरू हो पाया।

देखें गुवाहाटी में हर घंटे बारिश (बादल छाए रहने) की कितनी संभावना

  • शाम 4 बजे: 35 प्रतिशत बारिश (71 प्रतिशत बादल)
  • शाम 5 बजे: 29 प्रतिशत बारिश (89 प्रतिशत बादल)
  • शाम 6 बजे: 21 प्रतिशत बारिश (98 प्रतिशत बादल)
  • शाम 7 बजे: 6 प्रतिशत बारिश (66 प्रतिशत बादल)
  • रात 8 बजे: 6 प्रतिशत बारिश (33 प्रतिशत बादल)
  • रात 9 बजे: 6 प्रतिशत बारिश (0 प्रतिशत बादल)
  • रात 10 बजे: 6 प्रतिशत बारिश (1 प्रतिशत बादल)
  • रात 11 बजे: 6 प्रतिशत बारिश (2 प्रतिशत बादल)

राजस्थान बनाम मुंबई मैच, यहां देखें हेड 2 हेड, संभावित प्लेइंग 12, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

यहां आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले यानी राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की संभावित प्लेइंग 12, हेड टू हेड, लाइव प्रसारण तथा लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट दी गई है

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter