• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2026,  11:08 PM IST
  • 116
सागर के BMC में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की सोमवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 30 वर्षीय प्रसूता का इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाया है। इनका कहना है कि, अस्पताल स्टाफ द्वारा गलत इंजेक्शन लगाया गया था। प्रसूता की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

निष्पक्ष जांच की मांग
अस्पताल में विवाद बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मृतक प्रसूता के परिजनों को शांत किया। इसके बाद उनकी पूरी बात सुनी। परिजन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इधर अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

रविवार रात बिगड़ी तबियत
मृतक प्रसूता का नाम संध्या है। उसके परिजनों के अनुसार, संध्या को अस्पताल में भर्ती किया था। उनका कहना था कि, संध्या दो घंटे तक तड़पती  रही लेकिन किसी ने इलाज नहीं किया। रविवार रात अचानक संध्या की तबियत बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने उसे एक इंजेक्शन लगाया था जिसके बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
परिजनों ने यह आरोप भी लगाया कि, संध्या की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें उसका चेहरा तक नहीं देखने दिया। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

परिजनों ने बताया है कि, प्रसूता को दर्द हुआ था जिसके बाद उसे बंडा अस्पताल में भर्ती किया गया। बंडा से प्रसूता को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया। रात में प्रसूता को लेबर वार्ड में भेजा गया था लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter