• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी, सुपर जायंट्स बिगाड़ सकते खेल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 मई 2026,  04:59 PM IST
  • 148
RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। लगातार हार के बाद राजस्थान पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम भले ही बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम शानदार लय में नजर आ रही।

RR vs LSG: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका और राजस्थान रॉयल्स के लिए अब हर मुकाबला फाइनल जैसा बन गया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार तीसरी हार के बाद राजस्थान की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई। अब टीम को मंगलवार को जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए।

राजस्थान की परेशानी सिर्फ हार तक सीमित नहीं है। टीम ने इस सीजन अपने घरेलू मैदान जयपुर में तीनों मुकाबले गंवाए हैं। ऊपर से भीषण गर्मी भी खिलाड़ियों की परीक्षा लेने वाली है। मौसम विभाग ने 43 डिग्री तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी है।

खिलाड़ियों की फिटनेस बढ़ा रही राजस्थान की चिंता
टीम की चिंता बढ़ाने वाली बात खिलाड़ियों की फिटनेस भी है। रवींद्र जडेजा पिछले मैच में चोट की वजह से नहीं खेले थे और इस मुकाबले में भी उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा। कप्तान रियान पराग भी हैमस्ट्रिंग की परेशानी से जूझ रहे हैं। हालांकि दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था।

यशस्वी से बड़ी पारी की उम्मीद
राजस्थान को यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। सीजन की शुरुआत शानदार करने वाले यशस्वी पिछले कुछ मैचों में संघर्ष करते दिखे हैं। 12 पारियों में से सात बार वह पावरप्ले के अंदर आउट हुए हैं। वहीं युवा वैभव सूर्यवंशी लगातार टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। जयपुर की इसी पिच पर उन्होंने SRH के खिलाफ 37 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था।

लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम अब खतरनाक लय में नजर आ रही है। पिछले तीन मैचों में दो जीत के साथ लखनऊ ने अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाया है। मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में हैं जबकि युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी प्रभावित किया है।

पंत इस सीजन में फीके रहे
सबकी नजर कप्तान ऋषभ पंत पर भी रहेगी। इस सीजन उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला है। 11 पारियों में सिर्फ 251 रन और एक अर्धशतक उनके संघर्ष की कहानी बता रहे हैं। पिछले मैच में वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे थे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल उठे थे।

राजस्थान के लिए शिमरॉन हेटमायर भी अहम होंगे। खराब फॉर्म के कारण बाहर हुए हेटमायर को टीम में दोबारा मौका मिला है। अगर जडेजा फिट नहीं होते, तो उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रह सकती पिच
पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इसी विकेट पर राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में 228 और 229 रन बने थे। रात के मैच में ओस भी बड़ा फैक्टर बन सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter