• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
कबड्डी हमारी मिट्टी का खेल है: टिकेश्वरी देशमुख
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मई 2026,  01:05 PM IST
  • 175
कबड्डी हमारी मिट्टी का खेल है: टिकेश्वरी देशमुख

अंडा। दुर्ग  ग्रामीण विधानसभा के ग्राम भरदा दुर्ग मे प्रदेश स्तरीय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन संपन्न हुआ। यह स्पर्धा न्यू शिवजी क्रीड़ा मंडल के बैनर तले संपन्न हुआ, जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो से 45 टीमो ने हिस्सा लिया। यह स्पर्धा खिलाडियों के संरक्षण एवं समर्थन एवं प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से आयोजित की गयी थी, जिसमे 500 से अधिक खिलाडी सम्मिलित हुए थे। स्पर्धा के मुख्य अतिथि टिकेश्वरी लाल देशमुख कार्यकारी अध्यक्ष दुर्ग जिला कबड्डी संघ ने खिलाडियों का संबल बढ़ाते हुए कहा की कबड्डी हमारी जमीन एवं धरातल की खेल है इसे शिद्दत से खेलने की आवश्यकता है। यह आयोजन अपनी प्रतिभा को पहचान देने के लिए किया गया है, मुझे विश्वाश है की उपस्थित खिलाडी प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे, कबड्डी को प्रदेश देश एवं विदेश मे इस प्रयास के लिए सभी को नये चिंतन के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए ग्राम भरदा की सरपंच सुनीता भारदीय  ने भी आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी । स्पर्धा मे उत्कृष्ठ खिलाडियों का सम्मान किया गया जिसमे जिला बलोद बम्हनी की टीम ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर धमतरी हिर्री तथा तृतीय बिलासपुर एवं चतुर्थ स्थान पर जिला राजनंदगांव भरदा खुद रहा। अतिथियो द्वारा सभी उत्कृष्ट टीमो एवं खिलाडियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कबड्डी संग दुर्ग जिला के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश भारदीय, निर्मल देशमुख, शुभम देशमुख, गिरधर यादव, सोनसिंह यादव, अमन यादव, दुर्गेश यादव, देवराज देशमुख, समेंद्र निषाद, चंद्रिका देशमुख दीपक यादव जी, अरुण यादव, मुलचंद् देशमुख, पिटेश्वर यादव, श्रवण देशमुख, अशोक देशमुख, दीपक ठाकुर आदि ऑफिशियल निर्णायक कमिटी एवं ग्राम वासी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter